विज्ञापन

खो जाते हैं

Anonymous User

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            बहते निर्झर
        
                                                    
                            
तालाबों के
ठहरावों में
खो जाते हैं।

भंवरों के चंचल मन
अक्सर
महताबों में
खो जाते हैं।

तुम अपने अधरों से
जब जब
मेरी पलकों को छूती हो,

नैन मुसाफिर
उम्मीदों के
बहकावों में
खो जाते हैं।।

- संजय नारायण

- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
5 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anil Pandey

567 कविताएं

View Profile