विज्ञापन

जिसने दुनियादारी सीखी

Anonymous User

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            चिर परिचित हो या हो अपरिचित, मिले उसे वह मुसकाता है,
        
                                                    
                            
सबसे हाँथ मिलाता है वह, जिसने दुनियादारी सीखी।

मुख मंडल पर प्रीति सजाता, प्रतिवेशी से मिलने जाता,
सुंदर उजले शब्द संजोकर, उसका सुख दुख पता लगाता,
उसके दुख के समाचार से वह मन ही मन मुसकाता है,
अपनी खुशी छुपाता है वह, जिसने दुनियादारी सीखी।

अगले दिन की चिंता उसको, इसलिए बचत भी करता है,
नृत्य और संगीतों के प्रति , चाह प्रकट भी करता है,
अपनी वनिता की अभिलाषा पूर्ण अगर कर पाता है,
उसको खुश कर खुश हो जाता वह, जिसने दुनियादारी सीखी।

जब मित्रों से तुलना करता, जब अपने को बेहतर पाता,
हर्षित होता सुध बुध खोता, जब अपनी उपलब्धि आंकता,
सहसा मन - दर्पण निहार भय से व्याकुल हो जाता है,
अंतिम सच से घबराता है वह, जिसने दुनियादारी सीखी।

संजय नारायण


- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
 
6 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anil Pandey

567 कविताएं

View Profile