विज्ञापन

झलक तुम्हारी पाकर मेरी आँखों में

Anonymous User

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            झलक तुम्हारी पाकर मेरी आँखों में।
        
                                                    
                            
दाम जौहरी आँक रहे हैं लाखों में।

धरती पर कुछ लोग फरिश्ते होते हैं
कंकड़ को हीरा लाक़ीमत करते हैं।
रिश्तों में कुछ ऐसे रिश्ते होते हैं
दामन में खुशियों की किरणें भरते हैं।

ग़म के साये खूब सिसकते रोते हैं
इस जगमग में जल जाने से डरते हैं।
उस चकोर पर चाँद बहकते होते हैं
फिर सपनों का फ़लक सजाया करते हैं।

जीवन खेती फसल चाँदनी वो दी है
पूनम ने दो चाँद सजाकर तांखों में।

वे आँखें भी रत्न कीमती होती हैं
जिन्हें परख होती है असली हीरों की।
उन आँखों के आँसू सच्चे मोती हैं
जिन्हें रुलाती आह परायी पीरों की।

वे आँखें तो सपनो वाली होती हैं
जिनमें थाह नहीं तेरी तस्वीरों की।
अम्बर की आँखों में कुदरत होती है
इन आँखों में, तुम रानी कश्मीरों की।

रब ने मणियाँ पलकों तले पिरो दी हैं
तुम सी प्यारी मूरत भरकर आँखों में।

संजय नारायण


- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
6 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anil Pandey

567 कविताएं

View Profile