विज्ञापन

धर्मराज

Anonymous User

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            है अधर्म का मार्ग विनाशक
        
                                                    
                            
पूर्ण सत्य किवदंती।।
द्यूत न खेलो धर्मराज यह
चाल शकुनि की गहरी।।

अपने रुधिर स्वेद से तुमने
बंजर धरती सींची।
उनकी लघुरेखा के सम्मुख
रेखा लम्बी खींची।

दाह रहा है हृदय धूर्त का
यह फाल्गुन बासंती।।
ज्यों शीतल ऋतु गाँव तुम्हारे,
उसको जेठ -दुपहरी।।

सक्षम इतना कौन समक्ष
तुम्हारे रण में ठहरे।
कायर षड्यंत्रों के बल पर
देखे स्वप्न सुनहरे।

रक्षा करें सभी की जिनके
कंठ माल बैजयंती।।
असंतुष्टि की दुष्ट- दृष्टि अब
इन्द्रप्रस्थ पर ठहरी।।

द्यूत मित्रता आज, फेंकती
मंत्राच्छादित पासे।
हर लेती सर्वस्व मित्र से
हाँथ थमाती काँसे।

बिगड़ी रुचती, बनती दिखती
तभी शत्रुता ठनती।
वही बचा है दूरदृष्टि
जिसके अंतस की प्रहरी।।

संजय नारायण


- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
6 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anil Pandey

567 कविताएं

View Profile