दिवस बीते
परायों की खातिर
हमको जीते।
वक़्त के किले
जो हमने थे जीते
लगते रीते।
खुद के होंठ
मग़र इनपर
हंसी परायी।
कितने नीचे
से किस्मत कितना
ऊपर लायी?
खून पसीने
की पूंजी से था ऐसे
व्यापार किया।
फूल सभी के
हिस्से देकर खुद
ही खार लिया।
सबको देदी
अपनी महफ़िल
तन्हाई पायी।
जीवन भर
मेहनत कर की
यही कमाई।
आज अकेले
बैठ ज़ख्म दिल के
खुद ही सीते।
दिवस बीते
परायों की खातिर
हमको जीते
हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।