विज्ञापन

‎समृद्ध भारत

Sanjai kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            ‎समृद्ध भारत
        
                                                    
                            
‎
‎यद्यपि हम समृद्ध देश के, वासी हैं कहलाते,
‎मृदुल स्वच्छ जल से अपने, पशुओं को नहलाते
‎टी.बी., मोबाइल, लैपटॉप से, मन को हैं बहलाते
‎पालतू कुत्ते, बिल्ली को, बड़े प्रेम से सहलाते
‎झूठी शान के चलते हम, पैसा खूब लुटाते
‎भोग विलास की वस्तुएँ, दिन-प्रतिदिन जुटाते
‎अच्छा होता इन पैसों से, भूखों की भूख मिटाते
‎दीन-हीन जों; उनको हम, अपने गले लगाते ।।
‎
‎पर, क्या ऐसा करते हैं ? भूलें को पथ बतलाते ?
‎किसी गरीब की कुटिया में, दीपक कभी जलाते ?
‎क्या नैराश्य-निमग्न जनों को, अपने गले लगाते ?
‎गिरे हुए कभी किसी मनुज को, दौड़ तुरत उठाते ?
‎यदि नहीं, तो कैसे मानव हम ? कैसी हैं समृद्धि ?
‎यह आसुरी प्रवृत्ति मेरे भाई ! करो न इसकी वृद्धि,
‎संस्कृति, सभ्यता, धर्म, ईमान, इनका रखना ध्यान
‎तभी होगी सच्ची समृद्धि, बनेगा अपना देश महान।।
‎
‎है भूखमरी, गरीबी जब तक, किसी देश में प्यारे
‎हर उपलब्धि, हर दावे बंधु ! धूमिल लगते सारे
अगड़ित जन हैं भूखे सोते, रहते कितने नंगे
धनवानों की नजर में वे हैं, लुच्चे और लफंगे।।
‎ - संजय कुमार गुप्त 'अबोध'
‎
2 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

RATAN KUMAR

787 कविताएं

View Profile

Ejaz Ahamad

122 कविताएं

View Profile