सर्वप्रथम किसने कहा, चंदा को चंदा ।
सूरज को सूरज कहा, वह था कौन बंदा ?
धरती को धरती कहा, सागर को सागर ।
कौन पुकारा था कहकर, गागर को गागर ?
तारा को तारा कहा, बादल को बादल।
बंधु बताओ कौन कहा, काजल को काजल ?
नदी को किसने नदी बताया, झरने को झरना ।
जीने को जीना कहा, मरने को मरना ?
प्यारे मित्रों! जरा बताओ, सबका नाम रखा किसने ?
देव, दनुज,नर या बनार था, यह पहचान दिया जिसने ।
कोई तो होगा वह, प्रथम, माँ को जिसने कहा माँ ।
नहीं मिला जो उत्तर इसका, निकल जायेगी मेरी जाँ ।।