दूध कौन देती है हमको,
दही कहाँ से है आता ?
खाते-पीते सभी इन्हें हैं,
दूध सभी के मन भाता।।
घी बनता है किस चीज से,
किससे बनती है रस-मलाई?
कहो, कभी सोचा तुमने–
वह चीज कहाँ से आई ?
दूध न होता, बनता फिर-
कैसे खोआ और पनीर ?
दूध में ही तो बनता है,
सेंवई हो या खीर ।।
वह परम वस्तु देती है कौन ?
अपना उससे क्या है नाता ?
जरा सोचकर मुझे बताओ,
किसकी भला वो है माता ?
कौन देती है गोबर, उपले
बछड़े किनकी हैं संतान ।
बुद्धि खपाओ, नाम बताओ
देखें किसको कितना ज्ञान ?