विज्ञापन

अब जाकर के हाथी दादा, गरमी से राहत पाए ।

Sanjai kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            चंदन वन में हाथी दादा, गरमी से अकुलाए
        
                                                    
                            
गए पेड़ की छाँव में, फिर भी राहत न पाए।
उतर पड़े तब एक नदी में, छक कर खूब नहाए
सूंड़ में भर कर ठंडे जल को, अपनी प्यास बुझाए

अब जाकर के हाथीदादा, थोड़ी राहत पाए
पर, यह क्या? फिर गरमी, हाथी दा घबराये
लगे सोचने गरमी से अब, उनको कौन बचाए
तब भालू काका ने उनको, मीठे तरबूज खिलाए
अब जाकर के हाथी दादा, गरमी से राहत पाए ।
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Suresh Kumar

579 कविताएं

View Profile