किया नहीं अब तक जिसने कुछ खास
जाने कैसे आज तक बना वही है पास
बना वही है पास और सब गाहे-बगाहे
जो जितना करे उतना ही डाँटा जाए
ऐसा करके अब तक कोई नहीं जिया
कैसे समझा जाए उसने ये कैसे किया
-कुँवर