तीस दिन के माह में कुल बाईस दिन स्कूल
बाईस दिन में खिलाने चौबीस गतिविधि फूल
चौबीस गतिविधि फूल सभी शिक्षक में बँटकर
पाठ्यक्रम भी करना था पूरा वहीं पे डटकर
गतिविधि रोज परिणाम शत% कैसे होगा ईश
ऐसे ही अधिकांश महीने के निकलें दिन तीस
-संदीप सिंह कुँवर