विज्ञापन

मुझे गर नींद आ जाती तो मैं भी सो नहीं जाता।।

सुनील देव

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मुझे गर नींद आ जाती तो मैं भी सो नहीं जाता।।
        
                                                    
                            
सफ़र में साथ होता कोई तो दिल खो नहीं जाता।।
भँवर कितने पड़े आरिज़ पे उसके कैसे बताऊँ मैं,,
अगर आईना होता आज उसका हो नहीं जाता।।
बड़ी मुश्किल से मिलती है जहां में दो सूरतें यारों,,
अगर मिल जाती मुझको तो उसमें खो नहीं जाता।
अगर घिसने से एड़ी कोई यां मालामाल हो जाता,,
क़िस्मत रंग लाती मेमार की भूखा सो नहीं जाता।।
मुझे मालूम था के मेरे साथ में कोई ओर रहता हैं,,
अगर मालूम ना होता तो ज़हर बा दो नहीं लाता।।
ये लम्बी उम्र भी किस काम की जो काम ना आए,
अगर आती कभी ये काम वो मेरा हो नहीं जाता।।
किसी के वास्ते कोई यहाँ कहाँँ जान देता है देव,,
अगर देता तो बराबर में वो आके सो नहीं जाता।।
-सुनील देव
4 minutes ago
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dr fouzia

6983 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

11172 कविताएं

View Profile