विज्ञापन

हर किसी को चाहिए यहाँ अपने जैसा आदमी

सुनील देव

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            हर किसी को चाहिए यहाँ अपने जैसा आदमी।।
        
                                                    
                            
झूठ को झूठा लगे यहाँ सच को सच्चा आदमी।।
आईने से पूछता यही ग़म रोज़ अब कैसा हूँ मैं,,
क्या कहे वो भी किसी से कितना बुरा आदमी।।
पूछ लूं अगर हाल उसका वो चुरा जाता हैं दर्द,,
आँख में चुभता है दिन भर यां ख़ुदा सा आदमी।।
क्या समझता है ख़ुदा को अपने आगे कुछ नहीं,,
दाम का ना काम का है चाम का यहाँ आदमी।।
दोस्ती के नाम पर भी अपनो से करता रहा दग़ा,,
कुछ ना जाना है कबा में सबसे सस्ता आदमी।।
अब भी अपने आप से कर ले इतनी सी सुलह,,
वक़्त रहते पूछता है वरना कौन कैसा आदमी।।
मत कहो दिल की अपनी मेरा क्या जाता है देव,,
जब से उलझ गया है कभी सुलझा ना आदमी।।
-सुनील देव
32 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Jagdish Prasad

566 कविताएं

View Profile