विज्ञापन

परिश्रम

Sampati Joshi

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            परिश्रम करने की हो मन में जिज्ञासा
        
                                                    
                            
जीवन की बदल जाती है परिभाषा ।
बिन परिश्रम का होता जीवन कठिन
कठिन परिश्रम से होता जीवन सरल।
जिसने परिश्रम करके निकाला पसीना
समझो उसे आ गया जीवन जीना ।
जीवन हमेशा कठिन उसका बन जाता
जो समय पर परिश्रम नहीं कर पाता।
जिसने समय रहते की परिश्रम की बात
उसने समय पर किए अपने मजबूत हाथ।
जो करते हैं परिश्रम दिन और रात
समय देता हर - पल उनका साथ ।
कामयाबी के लिए परिश्रम है जरूरी
परिश्रम को ना समझो मजबूरी ।
जिसने परिश्रम से बनाई दूरी
उसकी आशा रह गयी अधूरी ।
परिश्रम कहते हैं हम उसको
जीवन जीना सिखा दे जो सबको।
परिश्रम से मिलती है हमें सफलता
दूर भाग जाती है जिससे विफलता ।।

- सम्पति जोशी
पौड़ी गढ़वाल
उत्तराखण्ड

- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
5 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

11257 कविताएं

View Profile

Soni Gupta

71 कविताएं

View Profile