अवध की दिवाली
अवध की रही ऐसी दिवाली थी
, चौदह वर्ष का काट वनवास,
जब रघुवर के लौटने की घड़ी आई थी।
अयोध्या नगरी की गली गली में
बजी रही खुशियों की शहनाई थी
, नगर का कोने कोने में जलाकर दीपक
सबने ये खुशिया मनाई थी।
पड़ते चरण रघुवर के
अयोध्या की धरती भी मुस्काई थीं,
चौदह वर्षों के बाद देख प्रभु को
उनकी माँ की आंखे भर आई थी,
अयोध्या वासियों पर छाई खुशियों की परछाई थी।