विज्ञापन

गुलदस्तों में कितनी ताकत होती है

Sajid Safdar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            खेंच के सर से ग़म की चादर लौट गया
        
                                                    
                            
शेर सुनाये और सुख़नवर लौट गया

गुलदस्तों में कितनी ताक़त होती है
खामोशी से सारा लश्कर लौट गया

शहर की रौनक़, बादल ,बारिश क्या देखूँ
वो क्या बदला, मंज़र-मंज़र लौट गया

अपने घर के शीशे मुझको याद आये
इन हाथों में आकर पत्थर लौट गया

जैसे चाहो अब तुम वैसे बन जाओ
चाक पे धर के इक कूज़ागर लौट गया
-साजिद सफ़दर
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all