विज्ञापन

सांत्वना

Rishi Yadav

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            सांत्वना
        
                                                    
                            

सच ये सपने और भी हसीन हो जायेंगे

जब पलकों के मोती नमकीन हो जायेंगे

तुम जितना दूर करना चाहोगी इस दिल से

हम उस दिल के उतना ही करीब हो जायेंगे

बड़ी शौक से मेंहद़ी लगाना किसी नाम की

हम भी उस रस्म अदायी में शरीक हो जायेंगे

तेरी मुहब्बत ने मुझे पागल बना दिया था

खुदा कसम तेरे जाने के बाद आलिम हो जयेंगे

जो खेल तुने इतने सलिके से खेला मेरे साथ

अब हम भी उस खेल में बेहतरीन हो जायेंगे

तू रानी हो जाना किसी के दिल की

हम भी किसी के नसीब हो जायोंगे

जब भी तेरी खुशियों का पैगाम आयेगा

मेरे हर दिन होली और ईद हो जायेंगे

जब रूख्सत होंगे दुनिया से बफा का हिसाब होगा

तो मेरे प्यार दुनिया के लिए एक नजीर हो जायेंगे

By Yaduraj Rishi


हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें। 
6 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anita Chaturvedi

181 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

10278 कविताएं

View Profile