विज्ञापन

बंधन मुक्ति

Rishabh Bhatt

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            कर जीवन परिणीत
        
                                                    
                            
हो सर्वस्व त्याग युक्त,
राग द्वेश मित्र शत्रु,
मिथ्या जड़ बंधन से मुक्ति।

चक्रव्यूह मोह का
उत्पीड़न का है राज्य,
ज्ञान का व्याधान,
करे नीरवता भाज्य।

गतिरोधक अनुभव रस का
सम्मोहन कारी हाला जो,
नहि औषधि रोग की
प्रेम शूल की माला वो।

पावक है रूप सी
प्रज्ञा का ये काल,
उत्कर्ष का अंकुश ये
भ्रान्ति सम्मोहन जाल।

सहचर एक विवेक
बैरी सा ये विश्वानर,
बन अन्तर्पथ निर्देशक
संसृति कारा स्वाहा कर।

तज माया सर्व
सत्य अंत उत्पत्ति का,
अमर आत्मा,बोध कर-
जीवनसुधा सम्पत्ति का।
 
- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करे।
4 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anil Pandey

444 कविताएं

View Profile