विज्ञापन

अब तो दुआ है कि, ये हिचकियाँ थमने न पाएँ

RATAN KUMAR

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मुझे, अब हिचकियाँ आने लगी हैं,
        
                                                    
                            
लगता है किसी की महफ़िल में, मेरा ज़िक्र आया है।
यूँ ही तो नहीं बेचैन, होती ये साँसें मेरी,
कहीं कोई मुझे, याद फ़रमाया है।

कभी नाम लेकर पुकारा गया होगा,
कभी मुस्कुराकर निहारा गया होगा।
मेरी ख़ामोशी का भी, ज़िक्र हुआ होगा कहीं,
कोई पुराना क़िस्सा, फिर से दोहराया गया होगा।

हिचकियों का सिलसिला, कुछ कह रहा है,
दिल भी, किसी अनजानी आहट को सह रहा है।
किसी के लबों पर, मेरा नाम आया है शायद,
कोई छुपाकर, अपना एहसास कर रहा है।

न पूछो कौन है, किस शहर में रहता है,
किसकी याद में ये दिल, यूँ धड़कता रहता है।
कुछ रिश्ते नाम के, मोहताज नहीं होते,
कोई दूर रहकर भी, दिल में बसा रहता है।

अब तो दुआ है कि, ये हिचकियाँ थमने न पाएँ,
याद करने वाले, कभी याद करना न भुलाएँ।
अगर ज़िक्र मेरा, हो रहा है किसी की ज़ुबाँ पर,
तो ख़ुदा करे, वो कभी सामने भी आएँ।
-रतन कुमार कैथवास
19 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dr fouzia

6980 कविताएं

View Profile