विज्ञापन

वक्त जब गवाही देगा, तब खुद-ब-खुद जवाब होगा

RATAN KUMAR

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            सच की बारिश कहीं हो रही थी, मगर होंठ चुप थे हमारे,
        
                                                    
                            
कुछ सवाल दिल में पल रहे थे, कुछ जवाब थे बेचारे।
वो हमें उधार के सबक़ों से, ज़िंदगी समझा रही थी,
हम तजुर्बों की किताब लिए, बस सुन रहे थे उसके इशारे।

क्या कहूँ उसे, किस तरह अपने तजुर्बे बयान करूँ,
उसकी अधूरी समझ पर क्यों लफ़्ज़ों का एहसान करूँ।
वो अपनी ही धारणाओं को हक़ीक़त बता रही थी,
मैं सोचता रहा कि आख़िर किस बात का प्रतिवाद करूँ।

कुछ लोग दूसरों को आईना दिखाने चले आते हैं,
अपने चेहरे की गर्द मगर, देखना भूल जाते हैं।
नसीहतों की गठरी लेकर, हर महफ़िल में घूमते हैं,
ज़रा-सा वक़्त क्या बदले, ख़ुद को रहनुमा बताते हैं।

हमने ख़ामोशी को अपनी कमज़ोरी नहीं बनने दिया,
हर बेवजह की बहस को अपनी ज़िंदगी में जगह नहीं दिया।
हर बात का जवाब देना भी ज़रूरी नहीं होता,
कुछ लोगों को उनके भ्रम से हमने कभी जुदा नहीं किया।

अब न उधारी के सबक़ों से, नसीहतों का हिसाब होगा,
जिसने जितना वक़्त जिया है, उसी का अपना ख़िताब होगा।
सच को साबित करने की ज़िद में उम्र क्यों गुज़ारें हम,
वक़्त जब गवाही देगा, तब ख़ुद-ब-ख़ुद जवाब होगा।
-रतन कुमार कैथवास
18 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dr fouzia

6980 कविताएं

View Profile