विज्ञापन

तेरे ऐतबार ने, मेरी मंजिल मुक़र्रर कर दी

RATAN KUMAR

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            जिसे दुनिया ने भीड़ का हिस्सा समझकर छोड़ दिया,
        
                                                    
                            
तेरी एक नज़र ने उसे लाखों में चुन लिया।
कोई ख़ासियत न थी मुझमें, तेरे मिलने से पहले,
तूने जिस दिल को देख लिया, उसे दिल बना दिया।

तेरी पसंद ने मेरी पहचान बदलकर रख दी,
मेरी ख़ामोशियों को भी ज़ुबान देकर रख दी।
मैं तो गुमनाम-सा सफ़र था किसी राह के दरमियाँ,
तेरे ऐतबार ने, मेरी मंज़िल मुक़र्रर कर दी।

न शोहरत की तमन्ना थी, न कोई ख़्वाब बड़ा था,
अपनी ही दुनिया में मेरा छोटा-सा आशियाँ था।
तूने पलटकर देख लिया जिस रोज़ अकीदत से,
मुझे लगा कि मुझमें भी कोई ख़ास हुनर छिपा था।

तेरी आँखों ने जो देखा, वो किसी ने देखा नहीं,
मेरे भीतर का शख़्स किसी ने पहचाना नहीं।
लोग चेहरे पढ़ते रहे उम्र भर मेरे मगर,
तूने वो सब पढ़ लिया, जो मैंने बताया भी नहीं।

अब तेरी नज़र का मान उम्र भर रखना है मुझे,
तेरे दिए हुए एहसास को सँभालकर रखना है मुझे।
दुनिया चाहे फिर से गुमनाम कर दे मेरा वजूद,
तेरी नज़र में जो मुक़ाम है, वही काफ़ी है मुझे।
-रतन कुमार कैथवास
31 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dr fouzia

6981 कविताएं

View Profile