विज्ञापन

शिकवा तेरे तक न पहुँचे

RATAN KUMAR

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            तेरी आँखों में जो देखा, वही मय समझ के पी ली,
        
                                                    
                            
मेरी प्यास को मगर फिर कोई शाम तक न पहुँचे।

तूने मुस्कुरा के देखा, तो बहक गया था मौसम,
मेरी प्यास का किस्सा तेरे नाम तक न पहुँचे।

मैंने चाहा तुझको इतना कि खुदी भी भूल बैठा,
मेरी चाहतों की आहट तेरे इल्ज़ाम तक न पहुँचे।

तेरी एक नज़र के बदले मैं जहाँ लुटा भी दूँ,
मगर मेरा कोई शिकवा तेरे कान तक न पहुँचे।

तू रहे हमेशा महफ़ूज़ मेरी दुआओं में,
मेरी कोई बद-दुआ भी तेरे मक़ाम तक न पहुँचे।
-रतन कुमार कैथवास
3 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

RATAN KUMAR

787 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

10797 कविताएं

View Profile

Ejaz Ahamad

122 कविताएं

View Profile