वो हाथ मिलाते हुए भी, हाथ छुपा लेती है,
कुछ राज़ हैं, जो लबों पर आने से डरते हैं।
हम पढ़ना चाहते हैं, उसकी ख़ामोश लकीरें,
कुछ नाम मोहब्बत में, मिटाए नहीं मिटते हैं।
कभी तो रंग उतरेगा, उस हिना का भी,
कभी तो राज़, आँखों से बयां होगा।
जिस नाम को, मुट्ठियों में क़ैद कर रखा है उसने,
देखना, वही नाम मेरी पहचान होगा।
किसी के हाथ की मेहँदी, यूँ ही नहीं बोलती,
उसमें किसी के, इंतज़ार का असर होता है।
लकीरों में छुपा हो, कोई अपना अगर,
तो हर रंग, मोहब्बत का मुक़द्दर होता है।
-रतन कुमार कैथवास