विज्ञापन

वे तुम्हारी रफ़्तार से नहीं, तुम्हारी मंज़िल से डरते हैं।

RATAN KUMAR

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            ख़राब वक़्त में भी, अपने लहज़े को सँभालकर रखना,
        
                                                    
                            
लाख उकसाएँ लोग तुम्हें, ख़ुद को ज़रा ठहराकर रखना।

कुछ लोग तुम्हारी सोच, को भटकाने की ठानेंगे,
तुम अपने विवेक की लौ, हर हाल में जलाकर रखना।

वे चाहते हैं तुम ग़ुस्से में, कोई फ़ैसला कर जाओ,
अपनी ही बनाई राह से, भटककर कहीं गलत राह जाओ।

उनकी हर चाल का, मक़सद तुम्हें बेचैन करना है,
तुम धैर्य की ढाल पहनकर, हर मुश्किल से गुज़र जाओ।

उन्हें मालूम है, पटरी पर रहोगे तो स्टेशन आएगा ही,
मेहनत का हर क़दम, तुम्हें मंज़िल तक पहुँचाएगा ही।

इसीलिए तो, बार-बार तुम्हें रास्ते से हटाएँगे,
तुम्हारा सकुशल पहुँचना, उन्हें कहाँ रास आएगा।

समाज की इन चालों को, पहचानना सीखना होगा,
किसकी बात में ज़हर है, यह जानना सीखना होगा।

हर उकसावे का, जवाब देना ज़रूरी नहीं होता,
हमें ख़ामोशी से ही, अपना रास्ता चुनना होगा।

न पटरी छोड़ना कभी, न अपना इरादा बदलना,
नफ़रत की आँधी में भी, अपने विवेक से चलना।

जो मंज़िल तक, पहुँचने का हुनर जानते हैं,
उन्हें रास्ते के भटकाव से नहीं, अपने लक्ष्य से मिलना।

जो तुम्हें पटरी से उतारना चाहते हैं,
वे तुम्हारी रफ़्तार से नहीं, तुम्हारी मंज़िल से डरते हैं।
-रतन कुमार कैथवास
31 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dr fouzia

6981 कविताएं

View Profile