विज्ञापन

मक़सद तो रस लेने का था ,

Ranjeet Kumar mahto "Gamhara"

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            कलियों से फूल देखो खिल रहे ,
        
                                                    
                            
अद्भुत सौंदर्य देखो मिल रहे ।
फूलों को देख भंवरें गाने लगे ,
मानो फूलों को भंवरें मनाने लगे ।
भंवरे को देख फूल शर्माने लगे ,
गाने , मनाने से मुस्कुराने लगे ।
भंवरे तू प्यार जताने आया ,
गाना, गुनगुनाना बहाना किया ।
मक़सद तो रस लेने का था ,
पर सीधे - सीधे तू बता न सका ।
दो दिन बाद फूल मुरझा गए ,
भंवरे का अब ठिकाना न था ,
क्योंकि फूल अब रसहिन जो था ।।
- रंजीत कुमार महतो "गम्हरा"
2 दिन पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7573 कविताएं

View Profile