मंत्र मुग्ध हो रहे सुन बंसी की धुन ब्रह्मलोक से ब्रह्मा शिव लोक से शिव और देवता स्वर्ग पुरी से,
और मंत्र मुक्त हो रही हैं पास खड़ी गोपिया तथा ब्रह्मांड में जीव जंतु कोटि-कोटि कोस की दूरी से,
सचमुच सबके मन को मोहने वाली सबके हृदय में बसने वाली इस धुन को सुनकर सभी एक साथ,
भला क्यों ना कह उठेंगे की त्रिशूल चक्र बाण और धनुष की तुलना क्या करना कृष्ण की बांसुरी से?
-मनस्व