विज्ञापन

भारत प्यारा देश हमारा

Ramesh Yadav

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            भारत प्यारा देश हमारा
        
                                                    
                            

जग में सुंदर सबसे न्यारा,
भारत प्यारा देश हमारा।
शीर्ष में जिसके पर्वतराज,
पहनाता बर्फ़ों की ताज।।

गंगा-यमुना हृदय में बसती,
विंध्य श्रेणियां कमर को कसती।
निर्मल सागर चरण को धोता,
पूर्वोत्तर है गौरव होता।।

वेद- ऋचाएं यहीं बनी थी,
हल्दी घाटी यहीं ठनी थी।
सुर कबीर कृष्ण गोपाला,
ध्रुव अहिल्या सती अपाला।
भारत प्यारा देश हमारा।।





- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
7 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anamika anant ch Singh

26 कविताएं

View Profile

Sooba Lal

954 कविताएं

View Profile