विज्ञापन

खून सना लोकतंत्र

RAMANUJ PATHAK

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            जापान की धरती पर जब आग गिरी,
        
                                                    
                            
मानवता राख हुई, शहर रोए—
हिरोशिमा की सुबह चीखों में बदली,
नागासाकी की सांझ धुएँ में खोई।
ढाई लाख सपनों की साँसें
एक बटन की ठंडी उँगली से थम गईं,
और इतिहास के पन्नों पर
मानवता की आँखें नम गईं।
कोरिया के सीने पर खिंची एक रेखा,
भाई से भाई को अलग कर गई,
वियतनाम के खेतों में बारूद बोया,
हरियाली को लहू में बदल गई।
इराक की रातें गोलियों में डूबीं,
अफगानिस्तान के पर्वत धुआँ बने,
फिलिस्तीन की गलियों में सन्नाटा,
सीरिया के घर राख बने।
कहीं तख़्त उलटे गए,
कहीं सरकारें गिराईं गईं,
चिली से लेकर
अर्जेंटीना तक हवाएँ बदली गईं।
नाम बदले, चेहरे बदले,
पर युद्ध का बाज़ार वही रहा—
कभी सुरक्षा के नाम पर हमला,
कभी शांति के नाम पर साज़िशें रहीं।
तालिबान की छाया किसने गढ़ी?
आई एस आई एस की आग किसने सुलगाई?
इतिहास के आईने में प्रश्न खड़े हैं—
किसने दुनिया को यह राह दिखाई?
वेनेजुएला की सत्ता में हलचल,
ईरान पर मंडराते बादल,
तेल की गंध से महकते सौदे,
हथियारों के चमकते बादल।
कहते हैं—
“लोकतंत्र बचाना है”,
“तानाशाही से लड़ना है”,
पर हर दलील के पीछे
बारूद का एक काफ़िला चलता है।
शांति की बातें ओढ़े हुए
जब ताक़त का चेहरा मुस्काता है,
तो लगता है जैसे
खून सना पर्दा लहराता है।
सवाल यह नहीं कि
किसने किसे हराया,
सवाल यह है कि
किसने इंसान को मिटाया।
धरती पूछती है—
क्या विकास की सीढ़ियाँ
लाशों से ही बनती हैं?
क्या सत्ता की भूख
सीमाओं से नहीं,
इंसानी रगों से तृप्त होती है?
इतिहास गवाही देगा—
हर साम्राज्य की एक सांझ होती है,
हर बारूद के बाद
एक सच्चाई की आवाज़ होती है।
और वह आवाज़ कहेगी—
न कोई देश शैतान है,
न कोई कौम फरिश्ता,
पर जब ताक़त इंसानियत भूल जाए,
तभी बनता है
खून सना लोकतंत्र का किस्सा।
7 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anamika anant ch Singh

26 कविताएं

View Profile

Sooba Lal

954 कविताएं

View Profile