विज्ञापन

तुमसे दूर हुए

Ram Gopal

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            जीती थी जब दिल की बाजी, तब कितने मशहूर हुए.
        
                                                    
                            
दिल पर चोट लगी तो जाना, हम कितने मजबूर हुए.

कोई साथ नहीं देता है, उन मुश्किल हालातों में.
लोग वफ़ाएं केवल करते, मीठी-मीठी बातों में.

दर्द मिलेगा प्रेमपथों में, इतनी बात बताई ना.
तोड़ दिया दिल मेरा ऐसे, तुझको याद सताई ना.

साजन साथ नहीं देंगे जब, तेरा; लोग जमाने में.
आ जाना तुम बनकर आंसू, मत खोना शर्माने में.

होंठों पर पहरा तड़पन का, दिल में दर्द पुराना है.
साथी साथ न देता जग में, प्रेम किया तो जाना है.

खोकर तुझको आज ये जाना, सपने चकनाचूर हुए.
लगता है ये घर बेगाना, जब से तुमसे दूर हुए.

आज किया अहसास गोपाला, जीवन का दस्तूर हुए.
प्यार किया तो दिल ने माना, आँखों से अब सूर हुए.
एक वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anita Dasani

15 कविताएं

View Profile

Updesh Kumar

12768 कविताएं

View Profile

Shivendra Mishra

4 कविताएं

View Profile

Radheshyam Khatik

12 कविताएं

View Profile