तेरी गलियों से गुजरकर आज फिर ये एहसास हुआ,
कि दिल आज भी मेरे बस में न था।
कई सदियाँ बीती तेरी खामोशी में,
लेकिन आज भी तेरा एहसास
दिल के दरवाज़े पर दस्तक दे बैठा।
सोचा था वक़्त ने मिटा दिए होंगे
तेरे नाम के सारे निशान,
मगर एक हवा का झोंका क्या गुज़रा ,
फिर से तेरा होना महसूस हो बैठा।
जिसे दफ़्न कर दिया था
दिल की किसी गुमनाम सी तह में,
वो पुराना सा इश्क़ आज फिर
मेरी धड़कनों में ज़िंदा हो बैठा।.......