विज्ञापन

डूब कर जिसमें नई राह नज़र आई है

Rakhi Alp

Mere Alfaz
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            डूब कर जिसमें नई राह नज़र आई है।
        
                                                    
                            
कुछ नहीं है ये तेरे प्यार की गहराई है।

वो भी मुझको न समझ पाया जो ये कहता था,
तू कोई ग़ैर नहीं है मेरी परछाई है।

जिससे गलती किसी को अपनी नज़र आ जाए,
ऐसी ऐनक अभी दुनिया में कहाँ आई है।

मैं अगर सच में गलत हूँ तो यकीं रख रब पर,
उसके इंसाफ से क्या शय कोई बच पाई है।

"अल्प" उभरे थे बड़ी मुश्किलों से हम जिससे,
वक़्त ने फ़िर से वही दास्तां दोहराई है।


© राखी "अल्प"
2 दिन पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7573 कविताएं

View Profile