नींद आये नही रात जगते हैं
रात भर खुद से बात करते हैं।
कटती नहीं घड़ियां तन्हाई की
कोई आहट हो कहीं हम डरते हैं।
जब हवाएं खामोश हो जाती हैं
तूफ़ाँ इस दिल में आ कर ठहरते हैं
रोशनी कोई छलावा तो नहीं
बे-गैरत भी इन्ही गलियों से गुजरते हैं।
चिराग-ए-उल्फत बुझ जाने दे
दर्द सीने मे तूफा बनके उभरते हैं।
डूब जाने का गम कभी न था
साथ अश्कों का लिए दिल मे उतरते हैं।
-राकेश मौर्य