विज्ञापन

पहले नजर से चश्मा उतार

RAKESH SABHAJEET MAURYA

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            नफरत के शोलों को दिल से निकाल,
        
                                                    
                            
दुनिया हसीन है कर इससे प्यार ।
तुमको क्यों है उससे इतनी तकरार,
तू पहले नजर से चश्मा उतार ।

अच्छे बुरे की नहीं पहचान है ,
हकीकत से अभी तू अनजान है ।
गलत-फहमी का पर्दा अब निसार ,
तू पहले नजर से चश्मा उतार।

मोहब्बत भरी ये दुनिया की महफिल,
सबके दिलों में धड़कता यहाँ दिल।
ये वो गुलशन बसे जिसमें बहार ,
तू पहले नजर से चश्मा उतार।

सब हैं अपने कोई पराया नहीं ,
कौन है जिसको ये अपनाया नहीं ।
तह-ए-दिल से उनको कभी पुकार,
तू पहले नजर से चश्मा उतार ।

ख्वाबों की दुनिया से चल बाहर निकल,
अब है बदला मौसम तू खुद को बदल ।
बिगड़ी किस्मत को अपनी अब संवार,
तू पहले नजर से चश्मा उतार ।
-राकेश मौर्य 
3 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Soni Gupta

71 कविताएं

View Profile

Viren Achara

1 कविता

View Profile

Anil Pandey

538 कविताएं

View Profile