मास्टर जी सर पर गाँधी टोपी आँखों पर ऐनक लगाते,
कक्षा में व्यवस्था बिगड़ी देखते हवा में छड़ी लहराते ।
जब भी कक्षा में कोई नाराजगी दिखाई देती,
मास्टर जी की छड़ी हमेशा खुश दिखाई देती ।
दंड देने से पहले मास्टर जी धीरे-धीरे इतराते थे,
उसी छड़ी से दंड देने का हमे डर दिखलाते थे।
मास्टर जी के हाथों में जब छड़ी नज़र आती,
मास्टर जी की छड़ी छात्रों के होश उड़ाती।
छात्रों को मास्टर जी की छड़ी से डर लगता था,
मास्टर जी की छड़ी बिना बोले सब कहता था।
मास्टर जी की छड़ी कभी ना तन पर पड़ती,
मास्टर जी की छड़ी उनके हाथों में भली लगती ।
मास्टर जी की छड़ी ने हमें संयम, दृढ़ता सिखाया,
ज्ञान और सही रास्ते पर चलने का पाठ पढ़ाया ।
आज भी मास्टरजी की छड़ी बहुत याद आती है,
जिसकी जरूरत हमें हर दिन अनुभव कराती है।
सभी छात्र मास्टर जी की छड़ी की बात करते हैं,
देख सफलता मास्टरजी मन ही मन में हँसते हैं ।
-राकेश मौर्य