जी रहे कितने लिए अरमान आदमी
उलझनों में उलझता नादान आदमी I
जोड़कर तिनके बनाए आशियां मगर
कुछ दिनों का है वो मेहमान आदमी I
कब बने इंसान ये इंसान आज के
खो रहा अपनी यहाँ पहचान आदमी I
जो दिलों को घायल किये जा रहे हैं वो
कर रहे अपना खुद नुकसान आदमी I
क्यों करे गुमान ये अकड़ किस बात की
खाक हम आप जिससे अनजान आदमी I
देख पहलू में छुपा इसके रूप कई हैं
ये चतुर भी और बेईमान आदमी I
जिंदगी की सुबह ये है शाम भी यही
वालिदेन का यही अभिमान आदमी I
रोशनी बिखेरती उस रात की तरह
चमन में है बाँटता मुस्कान आदमी I
वालिदेन = माता-पिता
--राकेश मौर्य