हाँ मैं मजदूर हूँ।
मैं अपने माता-पिता की आंखों का नूर हूं,
जिससे मैं आज प्यार करता हूं उससे कितना दूर हूं।
हाँ मैं मजदूर हूँ।
सबसे मुख मोड़ आया,
गांव घर छोड़ दिया।
पैसा कमाने शहर,
मैं तो भाग आया।
मैं यहाँ लाचार हूँ।
हाँ मैं मजदूर हूँ।
सर पे लिए हम बोझा
फिरते हैं।
दो वक़्त रोटी को,
फिर भी तरसते हैं।
कल का ठिकाना नहीं,
आज जीना जरुर है।
हाँ मै मजदूर हूँ।
-राकेश मौर्य