विज्ञापन

नेपाल - उजालों को महकना होगा

Rakesh Bisaria

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            आज हिमालय सिमट रहा है
        
                                                    
                            
दुनिया का ताज बिखर रहा है

हमनशीं थे उसके ग्लेशियर्स
आज उनका साथ छूट रहा है

जो आसमाँ को बुलंद कर रहा था
वो रहनुमा ज़मीं पर गिर रहा है

पत्थरों में दिखता है ख़ौफ़ का सवेरा
ये सवेरा, अँधेरा बनकर बह रहा है

नहीं हैं देवदार, नीला आसमाँ कैसे झुक रहा है
नहीं है रोशनी, पूरब का तारा कैसे चमक रहा है

II

वो बचपन का आँगन कैसे डूब गया
वो आँखों का आब कैसे सूख गया

‘पासबाँ वो हमारा’ हमसे रूठ गया
‘संतरी वो हमारा’ पीछे छूट गया

जन्नत का दरिया कैसे टूट गया
मानो दिल का तारा कहीं दूर गया

रोशनी का गागर कैसे फूट गया
क़ुदरत का आईना कैसे रूठ गया

जो कुछ देखा-जाना था, वो दूर गया
जो कुछ अवचेतन था, वो भी भूल गया

III
जो खो गए, उन्हें चिराग़ की तरह जलना होगा
इन वीरानों में भी, उन उजालों को महकना होगा

दुनिया के शिखर को ज़मीं से उठना होगा
हिमालय के मोतियों को फिर चमकना होगा

ज़र्रे ज़र्रे में ज़िंदगी को खिलना होगा
नेपाल को दुनिया का आईना बनना होगा

इस सरज़मीं को हर सपने का हिसाब रखना होगा
सदियों से सँजोई मिट्टी से नए घर आबाद करना होगा

जब बहार आए, इक नए सफ़र को अंजाम देना होगा
सर्द रातें हों आज, सुबह झीलों में कमल खिलना होगा
16 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ramesh Raj

36 कविताएं

View Profile