विज्ञापन

धागे बनते हैं प्रेम की एक भावना

Rajesh Sharma

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            रंग विरंगे धागो का उपहार,
        
                                                    
                            
बंधा है भाई बहन का प्यार ,
बचपन की मित्र होती है बहन ,
हमसे बहन बिछड़ जाती है ,
संस्कृति का नया सेतु बनाती है ,
रक्षा बंधन को होता है मिलन ,
राखी ही है एक अटूट बंधन ,
भावनाओं का यही है चन्दन ,
सावन पूर्णिमा का चंद्रमा ,
लाया है प्रेम की ज्योत्सना,
ज्योत्सना सी बहन लायी है धागे ,
प्रेम के रंगो में रंगे हैं ये धागे ,
भाई के सुख की करती है कामना ,
धागे बनते हैं प्रेम की एक भावना ,
भारतीय संस्कृति का ये उपहार है ,
प्रेम के धागे से जुड़ता संसार है |
-राजेश शर्मा
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all