हाथ में हाथ ले के बैठा हूँ
वो भी तन्हा है मैं भी तन्हा हूँ
दोनों चुप हैं उदास गुमसुम हैं
वो भी रूठा है मैं भी रूठा हूँ
सिसकियाँ राज़ खोल देती हैं
वो भी रोता है मैं भी रोता हूँ।
हाल पूछे जो कोई कह देना
वो भी अच्छा है मैं भी अच्छा हूँ
वो जो सबसे बड़ा खिलाड़ी है
उसके हाथों का मैं खिलौना हूँ
-राजेश उपाध्याय 'ऋतुपर्ण'