जो तुम्हें मिला है
जो तुम्हें मिला है,
वो किसी और को नहीं मिलेगा,
जो किसी और को मिला है,
वो तुम्हें कभी नहीं मिलेगा।
तुम चाहे लाख कोशिश कर लो,
किस्मत की लकीरें बदल नहीं सकतीं,
दूसरों के हिस्से का सुख
तुम्हारी हथेली में आ नहीं सकता।
हर इंसान की अपनी कहानी है,
अपना हिस्सा, अपनी तकदीर है,
किसी के पास जो बहुत है,
किसी के जीवन में वही सबसे बड़ी कमी है।
इसलिए तुलना छोड़कर
अपने हिस्से को जीना सीखो,
जो मिला है उसे पहचानो,
और जो नहीं मिला—
उसके पीछे खुद को मत खोओ।
क्योंकि प्रकृति ने हर किसी को
कुछ ऐसा दिया है,
जो दुनिया में किसी और को
कभी नहीं दिया जाएगा।
-रजनी