विज्ञापन

बुद्धि का अहंकार

Rajani Shakyawar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            बुद्धि का अहंकार
        
                                                    
                            

उच्च स्तर की बुद्धि
हर बार इंसान को महान नहीं बनाती,
कभी-कभी वही बुद्धि
उसे समाज से दूर भी कर देती है।

जब इंसान को लगने लगे
कि उससे ज्यादा कोई जानता ही नहीं,
उसकी सोच से बेहतर
किसी की सोच हो ही नहीं सकती,
तब ज्ञान धीरे-धीरे
अहंकार का रूप लेने लगता है।

वह लोगों को समझना छोड़ देता है,
सिर्फ उन्हें परखता रहता है,
हर रिश्ते में कमी खोजता है,
हर बात में अपनी श्रेष्ठता देखता है।

फिर भीड़ में रहकर भी
वह अकेला होता जाता है,
लोग उसके पास होते हैं,
मगर उससे दूर होते जाते हैं।

क्योंकि इंसान को
सिर्फ बुद्धि नहीं,
समझ और संवेदना भी चाहिए।

बहुत ऊँची बुद्धि
अगर विनम्रता खो दे,
तो इंसान को समझदार नहीं,
असामाजिक बना देती है।
-रजनी
2 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all