विज्ञापन

अपनी पहचान

Rajani Shakyawar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            तुम किसी के जीवन का हिस्सा हो सकते हो,
        
                                                    
                            
मगर किसी का पूरा जीवन नहीं हो सकते।
हर व्यक्ति का अपना एक संसार है,
जिसमें उसके सपने और विचार हैं।

तुम जीवन किसी के साथ बाँट सकते हो,
मगर अपनी पहचान किसी को मत सौंपना।
रिश्ते साथ चलना सिखाते हैं,
पर अपनी राह स्वयं चुननी पड़ती है।

किसी के साथ चलना प्रेम हो सकता है,
मगर स्वयं को खो देना प्रेम नहीं।
अपनी पहचान बचाए रखना स्वाभिमान है,
यही जीवन की सच्ची उड़ान है।

— रजनी
11 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Aditya Mishra

1 कविता

View Profile

Anil Pandey

436 कविताएं

View Profile