विज्ञापन

असल में मैं कैसा महसूस कर रहा हूँ

Raj Tiwari

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मैंने जब-जब कलम उठाई
        
                                                    
                            
तब-तब, मैंने कुछ ऐसा लिखा,
जो ना समझ में था ना उससे परे,
वो तो कहीं ऐसी जगह था
जहाँ मुझे होना था
या मैं बस ऐसा चाह रहा कि,
काश...
मैं वहाँ हो पाता
होके वहाँ मैं वो कर पाता
जो करवाती है
मुझसे मेरी कलम
शब्द किसके और खेल किसका
बयां वही करे है हाथ जिसका
इन हाथों को सजाने के लिए कम,
ज़्यादातर तो आग लगाती,
मेरी कलम अब खुद उठ जाती
और लिखती फिर कुछ ऐसा
जिसे महसूस करना ही सिर्फ
नसीब में था
ना कि उसमें जीना,
कभी जब ज़ेहन बिखरता है,
तब कलम कुछ और करती है,
वो फिर लिखती कुछ ऐसा,
जो मुझे दिखा रहा कि,
असल में मैं कैसा महसूस कर रहा हूँ,
फिर लेकिन वही बात
कलम महसूस करती है
और बस लिखती जाती है,
जो कभी बयां नहीं हो सके,
वो राज़ ।।
12 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Jagdish Prasad

566 कविताएं

View Profile