चलो अलविदा कहते है
एक दूसरे के साथ सफर यहीं खत्म करते हैं
इस जन्म मुलाकात तुमसे पूरी हुई
मगर दिल की हर बात मेरी तुमसे अधूरी ही रही
फिर भी न गिला तुमसे न खुद से न ख़ुदा से
इस जन्म तुमसे मिल पाया
ख़ुदा कि जैसे मुझ पे रहमत हुई
अब इस जिंदगी से मुझको कोई शिकायत न रही
अधूरे ज़ज्बात पूरी करने नए जन्म लेकर आयेगें
जहाँ तुम मेरी होगी मैं सिर्फ तुम्हारा.....
-राजीवनयन 'राहुल'