कब तक होंगे दुखी यारो,
कभी मुस्कुराहट दिखाना सीख लो।
क्यों छुपाते हो अपनी हँसी,
कुछ तो हँसने का बहाना सीख लो।
मत रो याद कर वो पल,
आज तुम खुशियों का त्योहार मनाना सीख लो।
खुद मत रूठना कभी,
और दूसरों को हँसाना सीख लो।
दुखी पलों को भुलाना है तो,
खुद को यह पाठ पढ़ना सीख लो।
क्योंकि जो रहता है दुखी,
दुनिया उसे सताती है।
जो खुश रहकर जीवन काटे,
दुनिया उसे ही अपनाती है।
दृढ़ संकल्प आज ले,
दुनिया यही सिखाती है।
आज तोड़ बेड़ियाँ इस दुखी पल की,
क्योंकि दिवाली खुशियों का त्योहार कहलाती है।
यदि दिवाली सुगम करनी है तो,
राम नाम का जाप करो।
परिवार का प्रेम पाना है तो,
दुखी जीवन का त्याग करो।
दिये और मिष्ठान के दम पर,
दिवाली को सुगम आप करो।
ईश्वर पर भरोसा रखो,
और ना कोई बुरा काम करो।
– वीर सिंह