विज्ञापन

कभी तूने आसूं दिये, कभी दी थोड़ी खुशी

Rabindra Aman

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            कभी खुद को चालाक समझा,
        
                                                    
                            
कभी समझा खुद को गंवार
कभी बहुत व्यस्त रहा, कभी पड़ा रहा बेकार
तेरे लिए खुद को कई रंग में रंगना पड़ा ऐ जिंदगी
तेरे लिए हर बार बदलता रहा , अपना किरदार

तेरे लिए जीने के लिए कोई और नहीं था चारा
मरता क्या ना करता,
यूँ ही जीता रहा, मेरा दिल बेचारा
जैसे लाखों करोड़ो नाम के लिए जीते हैं
उनमे से मैं भी था एक लाचार
तेरे लिए खुद को कई रंग में रंगना पड़ा
हर बार बदलता रहा, अपना किरदार

कभी तूने आसूं दिये, कभी दी थोड़ी खुशी
कभी थोड़ा हंसाया ,ज्यादा रुलाई तूने जिंदगी
आखिर जाते तो कहां जाते
हर हाल में ढोते रहे तेरा भार
तेरे लिए खुद को कई रंग में रंगना पड़ा
हर बार बदलता रहा, अपना किरदार

अभी आगे और भी तुझको जीना है
तू लाख जहर है, फिर भी तुझको पीना है
तू तो एक भंवर है, आखिर जाए कोई किस पार
तेरे लिए खुद को कई रंग में रंगना पड़ा
हर बार बदलता रहा ,अपना किरदार
-रविन्द्र अमन
 
28 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dr fouzia

6984 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

11175 कविताएं

View Profile

Updesh Kumar

13566 कविताएं

View Profile