विज्ञापन

प्रणय गीत

pushpendra yadav

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मैं आऊँ जब तेरे आंगन
        
                                                    
                            
वो घर मन्दिर बना देना
बनना तुम आराध्य मेरे
मुझे आराधना बना लेना ।
मैं नदिया बनके आऊंगी
मैं लहरें बन रिझाऊंगी
मुझे आगोश में प्रियतम
समन्दर बन समा लेना ।
मधुर हो जब तलक श्वर तो
अकेले गुनगुना लेना
भर आये दर्द से जब दिल
तो श्वर मेरा मिला लेना ।
सहूंगी टूटकर हर ग़म
रहे बस तेरी दम तक दम
सजल हो जब नयन मेरे
जरा तुम मुस्करा देना ।
छोड़ कर कुटिया बाबुल की
तुम्हारे महल आऊंगी
बनूं न रुक्मिणी राधा
मुझे मीरा बना लेना ।।
-पुष्पेन्द्र गोकुल प्रसाद 'अनन्तू'

हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें। 
6 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anita Chaturvedi

181 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

10278 कविताएं

View Profile