विज्ञापन

माँ की ममता

Pushpa sahu

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            माँ की ममता का कोई मोल नहीं,
        
                                                    
                            
माँ के जैसा कोई भी अनमोल नहीं l

माँ के जैसी खुशबू नहीं किसी गुलाब में,
माँ के जैसा कोई फूल नहीं किसी बाग में l

माँ सबसे नायाब बेशकीमती नगीना है,
माँ के बिना जीना भी क्या जीना है l

माँ के आंचल में भरी है निर्मल ममता,
सब कुछ सहने की रखती है जो क्षमता l

माँ जैसा दुनिया में कोई और किरदार नहीं,
माँ की ममता और माँ के जैसा कहीं प्यार नहीं l

कोई तो जैसे देवी कोई ममता की मूरत है,
माँ के रूप में नजर आती ईश्वर की सूरत है l

किसी वरदान किसी उपहार जैसी है,
मेरी माँ मेरे लिए मेरे भगवान जैसी है l
-पुष्पा साहू मीरा
5 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anita Chaturvedi

181 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

10278 कविताएं

View Profile