*मेरे मन की बात….. आज की कलम से : लॉकडाउन - 3*
सब ठीक हो जाएगा धैर्य रख ऐ मन, चंद दिनों की तो बात है घबराता क्यों है!
कुछ नहीं ठहरा है जमाने में, कल का उगता सूरज आज भी नई भोर लाएगा, सब ठीक हो जाएगा!
यह वायरस ही तो है आज नहीं तो कल खत्म हो जाएगा!
फिर से दौड़ेगी जिंदगी की रफ्तार इन पटरियों पर, उगता हुआ सूरज फिर नई
उम्मीद जगाएगा!
थमा हुआ है जो हर मंजर, फिर से नई दिशा दिखलाएगा, सब ठीक हो जाएगा!
ना कर नाउम्मीदी इस जिंदगी से, ना हो हताश इस जिंदगी से,
अभी बुरा वक्त है, ये वक्त भी कट जाएगा, सब ठीक हो जाएगा!
यह एक अदृश्य वायरस है, आज नहीं तो कल खत्म हो जाएगा!
सँजो लो खुशियां इन चंद लम्हों में, जमा लो यादों की तिजोरी,
बीता हुआ वक्त फिर नहीं आएगा, सब ठीक हो जाएगा!
मुस्कुरा दो ऐ मेरे दोस्त, यह कठिन वक्त है यूं ही पार हो जाएगा, सब ठीक हो जाएगा!!
-पिंकी प्रसाद, केरला
- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।