विज्ञापन

सादगी का नूर

Prince Avinash

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            चेहरे पर उसके सादगी का ऐसा नूर है,
        
                                                    
                            
‎आँखों में जैसे कोई ख़ामोश सुरूर है।
‎उसकी मुस्कान से ठहर जाता है मेरा दिल
‎शायद इसी को कहते इश्क़ का फ़ितूर है।

‎वो हँसती है तो मौसम भी सँवर जाता है,
‎दिल का बेरंग कोना दफ्तन निखर जाता है।
‎उसकी मुस्कान में ऐसी कशिश है कि अक्सर,
‎देखने वाला ख़ुद ही खुद में बिखर जाता है।

‎मैं तारीफ़ करूँ तो अल्फ़ाज़ कम पड़ते हैं,
‎उसके सामने सारे फ़साने कम पड़ते हैं।
‎वो पूछे अगर “मुझमें ऐसा क्या है?”
‎तो कह दूँगा “तुम्हें देखकर सवाल कम पड़ते हैं।”

‎उससे ना सुन कर भी हमें जीना मंजूर है
‎कुछ भी कहो यारों वो आसमान की हूर है
‎उसका दिल दुखाया है किसी ने सोच समझ कर
‎हमें उसके दिल से निकालना ही ये नासूर है।
19 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Anita Dasani

15 कविताएं

View Profile

Ankit Kumar

10521 कविताएं

View Profile